बड़ी खबर:छत्तीसगढ़ के इस विभाग के कर्मचारी आज करेंगे कार्य का बहिष्कार,उनकी मांगों पर अब तक कोई निर्णय नहीं… जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर…न्यूज़ मिर्ची 24-पर

रायगढ़।प्रदेश में इन दिनों बहुत सारी मांगों को लेकर कई विभाग के कर्मचारियों में आक्रोश है. इसी कड़ी में आज संविदा बिजली कर्मचारी आज कार्य का बहिष्कार करेंगे, दरअसल पावर कंपनी प्रबंधन द्वारा मांगों पर कोई निर्णय नहीं लेने से कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है और इसलिए उनका कहना है की वो अब कार्य का बाहिष्कार करेंगे।ये है कर्मचारियों की मांगे कर्मचारियों ने इस मामले को लेकर कहा है की वे आज घर पर रहकर कार्य का करेंगे बहिष्कार, नियमितीकरण, नई भर्ती संबंधित अधिसूचना जल्द जारी करने, विस्थापित संविदा कर्मियों को पुनर्वास नीति के तहत लाभ देने, दिवंगत संविदा कर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति देने की कर रहे मांग राखी थी।आपको बता दे इससे पहले भी 5 फरवरी को कर्मचारियों ने 1 दिन के लिए काम बंद करते हुए हड़ताल किया था. प्रबंधन द्वारा मांगों पर जल्द फैसला नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे कर्मचारी…!