Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Santosh Kumar
News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.
भाजपा नेता विलिस गुप्ता की भांजी है ईशान्या भोई रायगढ:-वर्चुवल चक्रधर समारोह में कल 16 सितंबर को ईशान्या भोई कृष्ण वन्दना से शुरुवात करेगी l विदित हो कि ईशान्या भोई वरिष्ठ नेता जिला भाजपा मंत्री विलिस गुप्ता की भांजी है l ईशान्या भोई प्रस्तुति का प्रारंभ कृष्ण वंदना से करेगी lइसके पश्चात ताल तीनताल में कुछ बोल प्रस्तुत करेंगी और नृत्य का समापन पंडित बिरजू महाराज जी द्वारा रचित ‘होली के दिन चार’ मीराबाई की होरी से करेंगी। इस होली में भगवान कृष्ण के प्रति मीराबाई की भक्ति के साथ साथ होली के शब्दों में मानव जीवन की सच्चाई दिखाई…
रायगढ़।महासमुंद जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही हैं, जहां एक जोंक नदी में एक अज्ञात युवती का शव मिला हैं। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शव का पंचानाम करके पीएम के लिए भेज दिया है।फिलहाल घटना हत्या है या आत्महत्या ये अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा हो जाएगा। घटना महासमुंद जिला के बसना क्षेत्र की है..मिली जानकारी के अनुसार, युवती की उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस इस मामले को संज्ञान में लेेकर जांच…
राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापनरायगढ़।खरसिया आज 14 सितंबर को खरसिया तहसील के सामने बीजेपी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किसानों के विभिन्न मुद्दे को लेकर धरना प्रदर्शन किया तथा राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया है। वही बीजेपी पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से कहा की प्रदेश में हुई अल्प वर्षा के कारण प्रदेश के किसानों को खरीफ की फसल में भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। वही प्रदेश में बिजली कटौती भी चरम पर है। जिसके कारण खेतों में पानी के पंप भी नही चल पा रहे हैं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने किसानों को बचे…
एनटीपीसी में रोजगार की मांग,युवाओं ने साइकिल चला कर किया प्रदर्शन! रायगढ़।पढ़ाई-लिखाई के बाद बेरोजगारी का दंश झेल रहे पुसौर लारा के युवाओं ने एनटीपीसी में रोजगार की मांग को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। बेरोजगार युवकों ने गांव से सायकल रैली निकालते हुएकलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधीश के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर सकारात्मक पहल की उमीद जताई। पुसौर विकासखंड के ग्राम लारा में देश की नामचीन कंपनी एनटीपीसी की स्थापना होने से क्षेत्रीय लोगों के मन मे रोजगार पाने की आस जागना स्वाभाविक है। ऐसे में शिक्षित होने के बावजूद बेरोजगारी की मार झेल रहे युवकों ने सायकल रैली के…
🛑मिलर ने जितना धान उठाया था उतना चावल जमा नहीं किया🛑खाद्य विभाग रायगढ़ से मिली जानकारी अनुसार ग्राम सहदेवपाली स्थित राइस मिल श्री राज फूड्स पर कस्टम मिलिंग और फोर्टिफाइड धान की मिलिंग में लापरवाही करने पर खाद्य विभाग ने छापामार कार्यवाही की।उक्त मामले में सहायक खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह ने बताया कि जिले में एफआरके और कस्टम मिलिंग में लापरवाही करने वाले मिलर्स पर कलेक्टर ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके परिपालन में खाद्य अधिकारी जीपी राठिया ने खाद्य निरीक्षक अंजनी राव और चूड़ामणि सिदार को जांच के लिए भेजा। श्री राज फूड्स राइस मिल के संचालक ने…
रायगढ़।कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शहर के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित राधिका लॉज में कोंडागांव निवासी छात्र युवक इंद्रेश नरेटी पिता रामदीन नरेटी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया है। बताया जा रहा है कि इंद्रेश का पिता शिक्षक है और बिलासपुर में रहकर बीई का कोचिंग करता था, इंद्रेश 9 सितंबर को रायगढ़ आया था और 10 तारीख को वापस चला गया था। इसके बाद वह फिर से बीती 11 सितंबर को रायगढ़ आया और राधिका लॉज के कमरा नंबर 4 में रुका था। 12 सितंबर को लॉज के कर्मचारी ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो उसने नहीं…
रायपुर:सांसद व कांग्रेस के नेता राहुल गांधी दिन दिवसीय दौरे पर छत्तीसढ़ आ रहे है। राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर रोडमैप तैयार किए गए है। दिन दिवसीय दौरे पर राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के 22 स्थानों पर दौरा करेंगे। इस दौरान कैसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में नवा छत्तीसगढ़ गढ़ा जा रहा है ये सभी चीजों का जायजा लेंगे। वहीं बस्तर में उन्हें वनवासी कल्याण और विकास की तस्वीर दिखाई जाएगी। सरगुजा संभाग महिला सशक्तिकरण व पर्यटन विकास व बिलासपुर में परंरपरागत उद्योग के संरक्षण और विकास दिखाया जाएगा। छत्तीसगढ़ में तीन दिवसीय का दौरे का पूरा शेयडूल…
राज्य शासन द्वारा एक धर्म विशेष प्रचारक पादरी अमृतलाल टोप्पो को छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य पद पर नियुक्त किया गया है। ये धर्मांतरण जैसे कामों में संलिप्त रहते हैं। ऐसे व्यक्ति को किसी भी कीमत में राज्य शासन द्वारा अनुसूचित जनजाति आयोग का सदस्य नहीं बनाना चाहिए था। उक्त बातें रविवार को अंबिकापुर स्थित सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा के पूर्व सांसद नंदकुमार साय ने कही। उन्होंने कहा कि एक धर्म विशेष द्वारा पूरे प्रदेश में धर्मांतरण का कार्य काफी जोरों से चल रहा है। इसके बावजूद राज्य शासन द्वारा धर्म विशेष के प्रचारक को…
रायगढ़। भाजपा के युवा नेता व शहर में राबिनहुड के नाम से विख्यात मंजूल दीक्षित 9 सितंबर को 51 साल के हो गए। इस मौके पर उनके समर्थकों व चाहने वालों में भारी उत्साह देखा गया। शहर के लगभग हर चौक-चौराहे पर उनके समर्थकों ने केक काटे और जन्मदिन की खुशियां मनाईं। स्टेशन चौक पर तो उन्हें लड्डुओं व 51 किलो केक से तौला गया। शहर के युवा, बुजुर्ग के साथ हर वर्ग में लोकप्रिय भाजपा नेता मंजूल दीक्षित का 52वां जन्मदिन शहर में धूमधाम से मनाया गया। रात के 12 बजते ही शहर में उनके जन्मदिन की खुशियां मनानी…
एनएच में धरना देकर अपनी ही पार्टी के सांसद की करवा रहे मिट्टी पलीत रायगढ :- 15 बरसो तक सत्ता में काबिज रही भाजपा को विपक्षी की भूमिका रास नही आ रही है l भुपेश सरकार को हर मोर्चे पर सफल बताते हुए युवा कांग्रेस अध्यक्ष रानू यादव ने जिलाभाजपा के नेताओ को निशाने पर लेते हुए कहा कि भाजपाइयों के क्रेशर प्लांट उद्योग प्रदूषण फैला रहे है l भाजपा सरकार में फले फुले उद्योग पतियों को गौधन न्याय योजनाओर राजीव गांधी किसान न्याय योजना रास नही आ रहा है l सड़क की बदहाली के लिए भाजपा के 15 वर्षो…