Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अंतिम छोर में ओडिशा से घिरे गांव सांकरा में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने की रात्रिकालीन जनचौपाल।

    February 27, 2026

    Live…बजट सत्र में सत्ता-विपक्ष आमने-सामने, हंगामे के बाद विपक्ष ने किया वाकआउट!!

    February 27, 2026

    नदियों की लूट, सड़कों पर मौत: रायगढ़ में अवैध रेत कारोबार पर…युवा कांग्रेस नेता की तीखी प्रतिक्रिया !

    February 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»Blog»नदियों की लूट, सड़कों पर मौत: रायगढ़ में अवैध रेत कारोबार पर…युवा कांग्रेस नेता की तीखी प्रतिक्रिया !
    Blog

    नदियों की लूट, सड़कों पर मौत: रायगढ़ में अवैध रेत कारोबार पर…युवा कांग्रेस नेता की तीखी प्रतिक्रिया !

    Santosh KumarBy Santosh KumarFebruary 27, 202616 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

    रायगढ़।जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का काला कारोबार अब आम जनता की जान के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। नदियों से दिन-रात भारी मशीनों, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और हाईवा जैसे बड़े वाहनों के ज़रिये नियमों को ताक पर रखकर रेत का अवैध खनन किया जा रहा है। इसका सीधा असर सड़कों पर देखने को मिल रहा है, जहां लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं और निर्दोष लोग अपनी जान गंवा रहे हैं।
    बीती रात रेत से लदे एक तेज रफ्तार हाईवा वाहन की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है।

    स्थानीय लोगों का आरोप है कि अवैध रेत परिवहन करने वाले वाहन रात के अंधेरे में बिना किसी रोक-टोक के सड़कों पर दौड़ते हैं, जिससे हादसों का खतरा लगातार बना रहता है। इसके बावजूद जिम्मेदार माइनिंग विभाग की चुप्पी प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
    घटना को लेकर युवा कांग्रेस रायगढ़ शहर जिला अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

    उन्होंने माइनिंग विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर सीधे तौर पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन कोई छिपा हुआ काम नहीं है, बल्कि यह एक संगठित नेटवर्क के रूप में चल रहा है, जिसे विभागीय संरक्षण प्राप्त है।

    आशीष जायसवाल ने आरोप लगाया कि कार्रवाई के नाम पर केवल दिखावटी कदम उठाए जा रहे हैं। कभी-कभार वाहन पकड़कर या मामूली जुर्माना लगाकर प्रशासन अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेता है, जबकि असली रेत माफिया बेखौफ होकर नदियों का दोहन कर रहे हैं। एक तरफ आम जनता को महंगे दामों पर रेत खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर अवैध कारोबार से सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है।

    उन्होंने सवाल उठाया कि जब दिन-रात सैकड़ों वाहनों के जरिए अवैध रेत का परिवहन हो रहा है, तो माइनिंग विभाग और प्रशासन को इसकी जानकारी कैसे नहीं होती। यदि अधिकारी ईमानदारी से कार्रवाई करें, तो यह अवैध कारोबार एक दिन भी नहीं चल सकता। यह स्थिति या तो प्रशासन की घोर लापरवाही को दर्शाती है या फिर जानबूझकर की जा रही अनदेखी को।

    युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि रायगढ़ जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर जल्द सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन बड़े जन आंदोलन के लिए मजबूर होगा। रेत माफिया और उन्हें संरक्षण देने वाले अधिकारियों के खिलाफ सड़क से लेकर प्रशासनिक दफ्तरों तक संघर्ष किया जाएगा।
    संगठन ने पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके और सरकार के राजस्व के साथ-साथ पर्यावरण की भी रक्षा हो सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    अंतिम छोर में ओडिशा से घिरे गांव सांकरा में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने की रात्रिकालीन जनचौपाल।

    February 27, 2026

    Live…बजट सत्र में सत्ता-विपक्ष आमने-सामने, हंगामे के बाद विपक्ष ने किया वाकआउट!!

    February 27, 2026

    दूसरी कक्षा के छात्र से मारपीट का आरोप, डंडे से सिर फटने पर परिजनों में आक्रोश…क्या कहता है~छात्र

    February 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,532 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,288 Views

    एक ऐसा होटल~जो बिना~ID के कपल को रूम देता है…कोतरा रोड क्षेत्र का मामला~फेसबुक में पोस्ट वायरल होते ही क्या लिखा भाजपा नेता ने !!

    January 14, 20261,203 Views
    Don't Miss

    अंतिम छोर में ओडिशा से घिरे गांव सांकरा में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने की रात्रिकालीन जनचौपाल।

    By Santosh KumarFebruary 27, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 ✍️सारंगढ रिपोर्टर गौतम बंजारेकलेक्टर…

    Live…बजट सत्र में सत्ता-विपक्ष आमने-सामने, हंगामे के बाद विपक्ष ने किया वाकआउट!!

    February 27, 2026

    नदियों की लूट, सड़कों पर मौत: रायगढ़ में अवैध रेत कारोबार पर…युवा कांग्रेस नेता की तीखी प्रतिक्रिया !

    February 27, 2026

    दूसरी कक्षा के छात्र से मारपीट का आरोप, डंडे से सिर फटने पर परिजनों में आक्रोश…क्या कहता है~छात्र

    February 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,532 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,288 Views

    एक ऐसा होटल~जो बिना~ID के कपल को रूम देता है…कोतरा रोड क्षेत्र का मामला~फेसबुक में पोस्ट वायरल होते ही क्या लिखा भाजपा नेता ने !!

    January 14, 20261,203 Views
    Categories
    • Blog (547)
    • आस्था (23)
    • घरघोड़ा (17)
    • छत्तीसगढ़ (970)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (12)
    • राजनीति (64)
    • रायगढ़ (190)
    • शिक्षा (18)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.