Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Santosh Kumar
News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.
(Aaa)एक साधारण परिवार में जन्मे नरेंद्र मोदी का सता के शीर्ष पर पहुंचना इस बात का संकेत है कि यदि व्यक्ति में दृढ़ इच्छा शक्ति और अपनी मंजिल तक पहुंचने का जज्बा हो तो वह मुश्किल से मुश्किल हालात को आसान बनाकर अपने लिए नये रास्ते बना सकता है. नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और वे भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं जिनका जन्म आजादी के बाद हुआ है. 17 वर्ष की आयु में उन्होंने एक असाधारण निर्णय लिया, जिसने उनका जीवन बदल दिया. उन्होंने घर छोड़ने और देश भर में भ्रमण…
रायगढ़।महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-53 में गोली चली है. कोलकाता से रायपुर आ रहे अमेज़न की पार्सल ट्रक को लूटने की कोशिश की गई. साकरा और पिथोरा के बीच टप्पा सेवैया के पास अज्ञात लुटेरों ने ट्रक में फायरिंग कर दी. हालांकि ड्राइवर के सूझबूझ से लुटेरे लूट की घटना को अंजाम देने में नाकाम रहे. मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार रात करीब 10:30 बजे अज्ञात आरोपियों ने कोलकाता से रायपुर जा रहे कंटेनर वाहन क्रमांक एचआर 7323 रोकने का प्रयास किया. ट्रक में अमेज़न की पार्सल साम्रगी थी. बाइक और इनोवा कार में सवार आरोपियों ने लूटपाट करने…
CM भूपेश करेंगे लोकार्पण,स्टेनोग्राफी और वेल्डर ट्रेड से होगी शुरुआत…. रायगढ़।प्रदेश में छात्र-छात्राओं को अब स्कूली शिक्षा के साथ-साथ व्यवसायिक पाठ्यक्रम का लाभ भी मिलेगा।रोजागारोन्मुखी शिक्षा का यह पाठ्यक्रम स्कूल शिक्षा विभाग और आईटीआई द्वारा संयुक्त रूप से तैयार किया गया है। हायर सेकेण्डरी कक्षाओं के विद्यार्थी मुख्य विषयों की शिक्षा प्राप्त करने के साथ ही पांचवें विषय के रूप में रोजगारोन्मुखी शिक्षा पाठ्यक्रम का चयन कर सकेंगे। छात्रों के लिए वेल्डर ट्रेड तथा छात्राओं के लिए स्टेनोग्राफी हिन्दी पाठ्यक्रम निर्धारित किया गया है। वेल्डर ट्रेड एवं स्टेनोग्राफी हिन्दी का पाठ्यक्रम दो वर्ष का होगा। जिसे विद्यार्थी 11वीं एवं 12वीं…
अक्टूबर में होने वाले आरसीटी कप टी -20 महासंग्राम के लिए आठ टीमों का चयन हों गया है… 112 खिलाड़ियों से सजी टीमों के मध्य आईपीएल की तर्ज पर महासंग्राम देखा जाएगा.. टीम मालिकों ने सभी खिलाड़ियों के लिए तैयारियां प्रारम्भ कर दी है…. विनय प्रकाश साहू ने सुपर वरिष्ठ खिलाड़ियों की सूची से क्रमबद्ध नाम जारी करते हुए चयन प्रक्रिया की शुरुआत की गई सर्वप्रथम नाम सुरेन्द्रपाल सिंह बल का लिया गया।टीम चयन की प्रक्रिया काफी युद्ध स्तर पर चली जिसमें सभी टीमों के निदेशकों और उनके आदर्श खिलाड़ियों द्वारा काफी जोर आजमाइश की गई , पूरे रायगढ़ जिले…
Aaa,,दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 का दूसरा चरण 19 सितंबर से UAE में खेला जाना है. इसके लिए UAE में तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी है. IPL के बचे हुए सभी मैच बहुत खास होने जा रहे हैं, क्योंकि अगले महीने UAE में ही टी-20 विश्व कप का आयोजन होने जा रहा है. MI और CSK के बीच होगा पहला मैच इस बार IPL 2021 न केवल भारतीय, बल्कि विदेशी खिलाड़ियों के लिए खास होने वाला है. टी-20 विश्व कप के लिए आईपीएल प्रैक्टिस का बड़ा मौका साबित होगा. फिलहाल, IPL 2021 के दूसरे चरण का पहला मुकाबला Mumbai Indians (MI) और Chennai Super…
रायगढ़।जिला अधिवक्ता संघ रायगढ़ ने अपने अधिवक्ता सदस्य को संघ की बैठक में प्रस्ताव पारित कर सदस्यता से पृथक कर दिया है। इस आशय की सूचना जिला एवम सत्र न्यायाधीश को भी दे दीं गयी है।जिला अधिवक्ता संघ ने अपने एक सदस्य को बार एसोसिएशन की सदस्यता से वंचित कर दिया। इस आशय की सूचना श्रीमान जिला एवम सत्र न्यायाधीश को दी गयी है। सूचना में कहा गया है कि 14 -9 -2021 को सामान्य सभा की बैठक में संघ के सदस्यों व पक्षकार गण के शिकायत के आधार पर सर्व सम्मति से विचार उपरांत अधिवक्ता लक्ष्मी सिंह की सदस्यता…
रायगढ़/सम्बलपुर -पड़ोसी राज्य उड़ीसा के पास गरपोस स्टेशन में स्थानीय लोगो ने यात्री ट्रेन रोकने की मांग को लेकर रेल रोको आंदोलन शुरू कर दिया। इस वजह से सुबह करीब 6 बजे से शाम 6 बजे तक हावड़ा मुंबई रेल लाइन बुरी तरह प्रभावित रहा। खबर है कि गरपोस स्टेशन पर सैकड़ों की संख्या में आंदोलनकारी पटरी पर आ गए। इस कारण स्टेशन में कई यात्री ट्रेनें घण्टों तक रुकी रही। यहां ध्यान देने योग्य बात यह रही कि आंदोलन की वजह से रुकी यात्री ट्रेनों के पैसेंजरों को किसी तरह की परेशानी न हो,इसके लिए आन्दोलन कारियों का एक…
एजेंसी/Aaa,,कैप कैनावेरल. अंतरिक्ष में सैर करने की तमन्ना रखने वाले अरबपतियों का सपना अब धीरे-धीरे साकार होता दिखाई दे रहा है. स्पेस टूरिज्म मिशन पर काम कर रही कंपनी स्पेसएक्स ने गुरुवार को भारतीय समयानुसार 5:33 बजे एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. स्पेसएक्स ने अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से चार आम लोगों को लेकर स्पेसएक्स का क्रू ड्रैगन कैप्सूल फाल्कन-9 रॉकेट से अंतरिक्ष के लिए रवाना कर दिया. यह अंतरिक्ष यान दुनिया में पहली बार सिर्फ आम नागरिकों को लेकर पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया गया है. मीडिया की खबरों में दी गई जानकारी…
●मुख्य आरोपी को पलामू (झारखंड) से गिरफ्तार कर लायी तमनार पुलिस…. रायगढ़।पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के दिशा निर्देशन पर थाना तमनार से निरीक्षक एलपी पटेल के नेतृत्व में बनाई गई टीम द्वारा ट्रेलर वाहन से 09 नग टायर व 02 बैटरी चोरी कर फरार हुये आरोपी को तमनार पुलिस द्वारा पलामू झारखंड से गिरफ्तार कर लाया गया है।आरोपी से पूछताछ पर उसके दो सहयोगी वाहन चालकों को गिरफ्तार कर उनसे नकदी रकम,04 नग टायर व दो बैटरी जप्त किया गया है, आरोपियों को चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्टर/रिपोर्टकर्ता विवेक अग्रवाल पिता…
Aaa,,,,केंद्र की मोदी सरकार (Modi Sarkar) कोरोना के कारण माता-पिता को खोने वाले बच्चों के मासिक वजीफे को 2,000 से बढ़ाकर 4,000 रुपये करने की योजना बना रही है. सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को मीडिया से कहा कि इस संबंध में अगले कुछ सप्ताह में मंजूरी के लिए एक प्रस्ताव कैबिनेट के पास भेजा जा सकता है. उन्होंने कहा कि महिला और बाल विकास मंत्रलय ने प्रस्ताव दिया है कि महामारी से अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों को दिया जाने वाला मासिक सहायता 2,000 रुपये से बढ़ाकर 4,000 रुपये किया जाए. सरकार ने मई में घोषणा…