Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ✍️..ब्रेकिंग न्यूज़ मिर्ची..🌶️
    लैलूंगा:हादसे के बाद मची चीख-पुकार , ग्रामीणों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी~ 20-30 ग्रामीण घायल~बच्चों महिलाओं में मची चीख-पुकार…देखिए वीडियो

    April 14, 2026

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 2026

    शादी के नाम पर ठगी का खेल खत्म: SSP शशि मोहन सिंह की टीम ने किया बड़ा खुलासा!!

    April 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»Blog»पुलिस की वर्दी बनी सुरक्षा की ढाल, एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी का मानवीय चेहरा आया सामने…
    Blog

    पुलिस की वर्दी बनी सुरक्षा की ढाल, एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी का मानवीय चेहरा आया सामने…

    Santosh KumarBy Santosh KumarMarch 1, 2026187 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें`98279-50350

    रायगढ़।पुलिस की वर्दी केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं होती, बल्कि संकट में फंसे आम नागरिकों के लिए सुरक्षा और संवेदनशीलता की प्रतीक भी होती है। ऐसा ही एक मानवीय और सराहनीय उदाहरण आज 1 मार्च 2026 को रायगढ़ में देखने को मिला, जब एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी ने सड़क पर भटक रहे एक 2 वर्षीय मासूम बालक को न केवल सुरक्षित किया, बल्कि उसकी मां से मिलाकर मानवता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दोपहर करीब 3 बजे एडिशनल एसपी श्री सोनी शहर भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट में आयोजित एक बैठक में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सीएमओ तिराहा के आगे भगवानपुर क्षेत्र में मुख्य सड़क पर उनकी नजर एक बेहद चिंताजनक दृश्य पर पड़ी। सड़क के बीचों-बीच एक लगभग 2 से 2.5 वर्ष का बालक अपनी टॉय कार के साथ खेल रहा था, जबकि दोनों ओर से तेज रफ्तार भारी वाहन गुजर रहे थे।

    यह स्थिति बालक की जान के लिए गंभीर खतरा बन सकती थी।
    स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए एडिशनल एसपी ने तत्काल अपने वाहन चालक को गाड़ी रोकने के निर्देश दिए और स्वयं वाहन से उतरकर बालक को गोद में उठा लिया। आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ करने पर भी बालक के परिजनों की कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बालक बहुत छोटा होने के कारण ठीक से बोल पाने में असमर्थ था।

    बालक को सुरक्षित और शांत रखने के उद्देश्य से एडिशनल एसपी श्री सोनी ने पास की एक दुकान से उसे चॉकलेट और बिस्किट दिलाए तथा स्नेहपूर्वक उससे उसके घर के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया। काफी प्रयासों के बाद बालक ने इशारों के माध्यम से अपने घर की दिशा बताई। इसी दौरान स्थानीय युवक शिवम और भोला पासवान भी बालक के परिजनों की तलाश में सहयोग के लिए आगे आए।
    बालक को गोद में लेकर एडिशनल एसपी श्री सोनी लगभग एक किलोमीटर पैदल चलते हुए भरतपुर मोहल्ला पहुंचे। मोहल्ले में पहुंचते ही बालक ने अपनी मां को देखकर पुकार लगाई, जिससे उसकी पहचान शौर्य के रूप में हुई। बेटे को सकुशल देखकर मां भावुक हो उठी और काफी समय से उसे तलाशने की जानकारी देते हुए राहत की सांस ली।

    उन्होंने एडिशनल एसपी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
    इस अवसर पर एडिशनल एसपी श्री सोनी ने बालक की मां को भविष्य में विशेष सतर्कता बरतने और छोटे बच्चे को अकेला सड़क पर न छोड़ने की समझाइश दी। इसके बाद उन्होंने मासूम शौर्य के सिर पर स्नेहपूर्वक हाथ फेरते हुए अपनी शासकीय ड्यूटी के लिए प्रस्थान किया।

    यह घटना न केवल रायगढ़ पुलिस की सतर्कता, तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि खाकी वर्दी मानवता, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। ऐसे कार्य समाज में पुलिस के प्रति विश्वास और सम्मान को और मजबूत करते हैं।

    क्या कहते हैं-एडिशनल एसपी

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 2026

    दलित ट्रैक्टर चालक से मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौज का आरोप — जूटमिल थाने में शिकायत दर्ज!!

    April 14, 2026

    गेरवानी-लाखा में शांभवी इस्पात के खिलाफ बढ़ा जनाक्रोश, 21 अप्रैल की जनसुनवाई से पहले ग्रामीण लामबंद!!

    April 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20262,908 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,582 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,352 Views
    Don't Miss

    ✍️..ब्रेकिंग न्यूज़ मिर्ची..🌶️
    लैलूंगा:हादसे के बाद मची चीख-पुकार , ग्रामीणों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी~ 20-30 ग्रामीण घायल~बच्चों महिलाओं में मची चीख-पुकार…देखिए वीडियो

    By Santosh KumarApril 14, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 रायगढ़।लैलूंगा थाना क्षेत्र के…

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 2026

    शादी के नाम पर ठगी का खेल खत्म: SSP शशि मोहन सिंह की टीम ने किया बड़ा खुलासा!!

    April 14, 2026

    दलित ट्रैक्टर चालक से मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौज का आरोप — जूटमिल थाने में शिकायत दर्ज!!

    April 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20262,908 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,582 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,352 Views
    Categories
    • Blog (603)
    • आस्था (25)
    • खरसिया (41)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (18)
    • छत्तीसगढ़ (1,018)
    • छाल (4)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (13)
    • राजनीति (65)
    • रायगढ़ (190)
    • लैलूंगा (10)
    • शिक्षा (18)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.