Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    वाहन बिक्री के बाद RC ट्रांसफर में देरी से बिक्री स्वतः अमान्य नहीं, लेकिन कानूनी दायित्व बने रह सकते हैं~एस के घोष…

    June 9, 2026

    नकली शराब कारोबार पर एसएसपी की बड़ी चोट: पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त रेड से खुला पर्दे के पीछे का राज!!

    June 9, 2026

    पेलमा ओपन कास्ट कोल माइन परियोजना की लोक सुनवाई संपन्न, बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने की भागीदारी!!

    June 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»Blog»ऑपरेशन तलाश में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलतागौवंश तस्करी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर ले जा रहे थे मवेशी!!
    Blog

    ऑपरेशन तलाश में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता
    गौवंश तस्करी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर ले जा रहे थे मवेशी!!

    Santosh KumarBy Santosh KumarMay 9, 2026139 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

    रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन तलाश” के तहत गौवंश तस्करी के एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने स्कॉर्पियो वाहन में मोटरसाइकिल का फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दो गौवंशों को बूचड़खाने ले जाने की साजिश रची थी। तकनीकी साक्ष्यों और पुलिस की सतर्कता के चलते दोनों तस्कर अब सलाखों के पीछे हैं।

    रात्रि गश्त के दौरान पकड़ा गया मामला
    भूपदेवपुर थाना पुलिस 28-29 अप्रैल की दरम्यानी रात ग्राम कछार क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान लाल रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने ग्रामीणों और डायल 112 की मदद से घेराबंदी की।
    पुलिस को देखकर तस्कर वाहन लेकर भागने लगे, लेकिन खेत की मेड़ में वाहन फंस जाने पर स्कॉर्पियो छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।

    दो गौवंशों को कराया गया सुरक्षित मुक्त
    वाहन की तलाशी लेने पर उसमें दो गौवंश बिना चारा-पानी के और पैर बांधकर अमानवीय हालत में पाए गए। पुलिस ने दोनों पशुओं को सुरक्षित मुक्त कराया और पशु चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उनके लिए चारा-पानी की व्यवस्था की।

    मौके से एक realme कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। इस मामले में थाना भूपदेवपुर में अपराध क्रमांक 72/2026 के तहत पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

    फर्जी नंबर प्लेट से छिपा रहे थे पहचान
    जांच के दौरान सामने आया कि स्कॉर्पियो में OR-02 BL-2698 नंबर की प्लेट लगी थी, जो मोटरसाइकिल का नंबर निकला। वाहन के इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर पुलिस ने ग्राम कछार निवासी परशुराम राणा और यादराम राठिया तक पहुंच बनाई।
    दोनों आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे हेमसागर सारथी के साथ मिलकर ओडिशा के एक व्यक्ति के संपर्क में थे और गौवंशों को बूचड़खाने पहुंचाने की योजना थी।

    आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
    पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी जब्त की और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच जारी है।

    एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश
    रायगढ़ के एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा है कि गौवंश तस्करी और पशु क्रूरता जैसे अपराधों के खिलाफ “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    इनकी रही प्रमुख भूमिका
    इस कार्रवाई में एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय नाग, थाना स्टाफ और डायल 112 टीम की अहम भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    पेलमा ओपन कास्ट कोल माइन परियोजना की लोक सुनवाई संपन्न, बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने की भागीदारी!!

    June 9, 2026

    {रायगढ़} अन्दर पढ़िए 5 खबरें~और देखिए वीडियो…📹

    June 7, 2026

    🚨घरघोड़ा में करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार!!

    June 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,263 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,590 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,382 Views
    Don't Miss

    वाहन बिक्री के बाद RC ट्रांसफर में देरी से बिक्री स्वतः अमान्य नहीं, लेकिन कानूनी दायित्व बने रह सकते हैं~एस के घोष…

    By Santosh KumarJune 9, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 नई दिल्ली। वाहन की…

    नकली शराब कारोबार पर एसएसपी की बड़ी चोट: पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त रेड से खुला पर्दे के पीछे का राज!!

    June 9, 2026

    पेलमा ओपन कास्ट कोल माइन परियोजना की लोक सुनवाई संपन्न, बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने की भागीदारी!!

    June 9, 2026

    🚨ऑपरेशन अंकुश के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क से जुड़ा सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार!!

    June 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,263 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,590 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,382 Views
    Categories
    • Blog (637)
    • आस्था (25)
    • क्राइम (17)
    • खरसिया (41)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (18)
    • छत्तीसगढ़ (1,042)
    • छाल (5)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • धरमजयगढ़ (4)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (13)
    • राजनीति (65)
    • रायगढ़ (190)
    • लैलूंगा (10)
    • शिक्षा (19)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.