Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: Santosh Kumar
News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.
रायगढ़। बीसीसीआई के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा क्रिकेट के आने वाले सत्र की घोषणा कर दी गई है। जिसमें अंडर 14 क्रिकेट हेतु जिले की टीम का ट्रायल 24 अक्टूबर को होगा। फिटनेस टेस्ट और ट्रायल संस्कार स्कूल कैम्पस के सीमेंट पिच पर 24 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से आरंभ होगा। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि अंडर 14 खिलाडिय़ों के सभी मैच अथवा ट्रायल टेस्ट आधार पर होंगे। इस कारण से पहले फिटनेस टेस्ट किया जाएगा। फिटनेस टेस्ट और ट्रायल दोनों संस्कार पब्लिक कैंपस में होगा, जहाँ फिटनेस जाँच समिति के…
आरसीटी कप के पहले मैच में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। जिसमें विजेता मानी जा रही ट्रीनीटी स्टार को पाली फाईटर ने 7 विकेट से हरा दिया। दूसरे मैच में एबीपीएस राफेल ने 6 विकेट से आसान जीत दर्ज करते हुए काईजर रॉयल्स को पराजित किया। आयोजन समिति के सदस्य रामचन्द्र शर्मा व विनय साहू, प्रशांत शर्मा ने बताया कि पहले मैच में ट्रीनीटी स्टार ने बल्लेबाजी करते हुए शानदार 176 रन बनाये जिसमे संजय सिकदर के 35 गेदों में 60, चिराग के 35, व गगन के 20 रन शामिल है। इसके जवाब में पाली फाईटर ने जोरदार मुकाबला करते…
रायगढ़। जिले मे टी-20 आरसीटी कप का उद्घाटन समारोह डिग्री कॉलेज लाल मैदान में शहर विधायक प्रकाश नायक, महापौर जानकी काटजू, जिला किक्रेट संघ सचिव रामचन्द्र शर्मा, समाज सेवी अमृत काटजू, शरणदीप सिंह, महावीर अग्रवाल, संजय सिंह आदि अतिथिगण की उपस्थिति में किया गया। आयोजन समिति के सदस्य विशाल सिंघानिया, महेश वर्मा, विनय साहू ने बताया कि कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात विधायक एवं मुख्य अतिथि प्रकाश नायक व कार्यक्रम अध्यक्ष महापौर काटजू आदि के द्वारा विजेता एवं उपविजेता ट्रॉफी का अनावरण किया गया। अपने उद्बोधन में विधायक प्रकाश नायक ने ऐसे आयोजन को खेल…
कलेक्टर भीम सिंह के मार्गदर्शन में एवं सहायक आयुक्त आबकारी प्रकाश पाल के निर्देश पर उड़नदस्ता टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध मुहिम जारी है..आज दिनांक 21-10- 2021 को आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता को गस्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की सारंगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम आमझर निवासी फुलसाय चौहान अपने घर से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब की बिक्री कर रहा है.. मुखबिर की सूचना की विश्वसनीयता पर आबकारी टीम द्वारा फुलसाय चौहान के घर दबिश दी गई..घर की तलाशी में संतोष चौहान के घर से 25 लीटर महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा…
रायगढ़ :-राष्ट्रीय स्तर पर पुरुस्कृत बाल कत्थक नृत्यांगना शाम्भवी शुक्ला का परिवार सहसा अपने निवास स्थान पर सांसद गोमति साय को पाकर प्रसन्न हो गया l अपने संसदीय क्षेत्र में निरन्तर सक्रिय रहने वाली गोमति साय ने शहर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाली बाल कलाकार शाम्भवी शुक्ला से मुलाकात कर इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए परिवार जनों को बधाई दी l इस दौरान जिलाभाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल भी मौजूद रहे l माता आँचल शुक्ला पिता मनीष शुक्ला से सांसद साय ने मुलाकात के दौरान कहा कि आपकी दोनो बेटियाँ बेटों से कम नही l 9 वर्षीय बड़ी…
💥 छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग💥कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस खत्म…करीब 8 घंटे चली कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस … मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिलों के कलेक्टर्स से की 121 चर्चा …मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- कलेक्टर्स कांफ्रेंस में 23 एजेंडों पर चर्चा हुई है… सभी शासकीय योजनाओ की समीक्षा हुई…जमीनी स्तर पर चल रहे कामो पर चर्चा हुई…चाहे वह फारेस्ट का मामला हो, कृषि का क्षेत्र हो,नगरीय प्रशासन का मामला हो ,या नरवा गरवा घुरवा बाड़ी हो सब पर चर्चा हुई… कृषि और धान खरीदी पर भी कलेक्टर्स को आवश्यक निर्देश दिए गए है…कानून व्यवस्था के सवाल पर बोले सीएम बघेल – कानून व्यवस्था बनाये रखने के…
लगातार मँहगाई बढ़ने से आम आदमी हलाकान : खरसिया शिवसेना अध्यक्ष शनि (पिंटू) यादवकेन्द्र व राज्य सरकार मँहगाई पर लगाम लगाने में विफल : खरसिया। शिवसेना के खरसिया विधानसभा अध्यक्ष शनि (पिंटू) यादव के नेतृत्व में खरसिया इकाई के शिवसैनिको ने लगातार पेट्रोल, डिजल, रसोई गैस, खाद्य तेल एवं अन्य जरूरी सामानो की बढ़ती मँगाई के विरोध खरसिया रेस्टहाउस के सामने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन किया गया। वही मुर्दाबाद, मँहगाई कम करना होगा, आम आदमी को राहत देना होगा के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया गया। मँहगाई पर जल्द लगाम लगाने और आमजनो को राहत देने की मांग…
💥ग्राम पंचायत मल्दा थाना कोसीर महानदी किनारे मिली एक अज्ञात महिला लाश💥रायगढ़। आज 21 अक्टूबर को ग्राम पंचायत मल्दा थाना कोसीर महानदी किनारे मिली एक अज्ञात महिला लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। स्थानीय निवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उम्र महिला की उम्र लगभग 40 से 45 बताया जा रहा है। दोनो हांथो में मेटल की चूड़ी, गले में तुलसी माला एवं काला धागा, पहनी है, दोनो पैरों में गोदने का निशान है। शव पुराना लग रहा है,कद सामान्य है…। इस मामले में पुलिस आगे की जांच में जुटी…।
रायगढ़।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट यानी कलेक्टरों की है। उन्होंने कहा कि कलेक्टरों को टीम लीडर के रूप में काम करना है। सोशल मीडिया के माध्यम से क़ानून व्यवस्था की निरंतर निगरानी और उसमें फैल रही अफ़वाह और दुष्प्रचार का कठोरता से खंडन ज़रूरी है। साप्ताहिक TL (टाइम लिमिट) बैठक के पूर्व पुलिस अधीक्षक, कार्यपालिक दंडाधिकारियों के साथ क़ानून-व्यवस्था की समीक्षा ज़िला दंडाधिकारी करें। इस बैठक में पिछले सप्ताह की स्थिति की समीक्षा की जाए और आने वाले सप्ताह में क़ानून-व्यवस्था की स्थितियों का पूर्व-अनुमान लगाएँ और रणनीतिक योजनाएँ बनाएँ। शासन प्रशासन की…
रायगढ़।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में कलेक्टर्स कांफ्रेंस की शुरुआत हो चुकी है। कोरोना के बाद यह पहली फिजिकल मीटिंग है। इससे पहले मुख्यमंत्री बघेल ने वर्चुअल बैठकें लेकर कोरोना मैनेजमेंट पर बात की थी। कमोबेश सभी जिलों ने क्रिटिकल समय पर बेहतर ढंग से प्रबंधन किया था। आज की बैठक इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि कोरोना से राहत मिलने के बाद अब सरकार मिशन मोड में काम करने की तैयारी में है। सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के अतिरिक्त अन्य योजनाओं पर तो बात की जाएगी, लेकिन इस बार कलेक्टरों को लॉ एंड ऑर्डर पर भी बात होगी।…