Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Santosh Kumar
News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.
रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98297-50350 रायगढ़।नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक आज आयोजित हुई, जिसमें शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में 14 एजेंडा को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में महापौर जीवर्धन चौहान ने शहर के समग्र विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से अपना पक्ष रखा।उन्होंने कहा कि नगर के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने,नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और विकास कार्यों को गति देने के लिए निगम निरंतर प्रयासरत है। महापौर ने कहा कि सामान्य सभा में लिए…
रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~ 98279-50350 रायगढ़।जिले के पुसौर थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां दो युवकों ने बर्थडे पार्टी के बाद एक ही साड़ी के अलग-अलग छोर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह दोनों के शव पेड़ पर लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।मिली जानकारी के अनुसार तेतला निवासी दीपक बरैठ (20 वर्ष) का सोमवार को जन्मदिन था। जन्मदिन मनाने के लिए वह अपने मित्रों के साथ बाइक से सरिया के कटंगपाली निवासी शिवशरण कर्स (21 वर्ष) को लेने गया था।…
रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 रायगढ़।शहर के जलस्तर और सिंचाई के प्रमुख स्रोत माने जाने वाले टिपाखोल डैम को बचाने की मांग को लेकर सोमवार को नागरिकों ने जलाशय स्थल पर धरना दिया। “रायगढ़ बचाओ–लड़ेंगे रायगढ़” अभियान से जुड़े लोगों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए खनन गतिविधियों पर रोक लगाने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।धरना दे रहे नागरिकों का आरोप है कि डैम के पास क्वार्टजाइट खनन करने वाली यांगेटी इंटरप्राइजेज द्वारा बेतरतीब उत्खनन किया जा रहा है, जिससे जलाशय के डुबान क्षेत्र और बंड को नुकसान पहुंच रहा…
रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 रायगढ़।जिले में चोरी और अवैध कबाड़ कारोबार पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। पुलिस ने अवैध कबाड़ परिवहन में लगी 6 ट्रक और 1 माजदा वाहन को पकड़ा है, जिनमें करीब 134 टन स्क्रैप लोड था। साथ ही मिनी राइस मिल पूंजीपथरा के पास डंप कर रखे मैग्नीज मेटल और पाईलेट गोली लोहे को भी जब्त किया गया है। पुलिस के…
रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~ 98279-50350 रायगढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार शाम शहर के कमला नेहरू उद्यान में एक प्रेरणादायक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। “सेन्ट्लाईट क्लब, रायगढ़” (सेंट्रल बैंक रायगढ़ के सेवानिवृत्त साथियों का संगठन) के बैनर तले संघर्ष, मेहनत और मातृत्व की मिसाल पेश करने वाली श्रीमती सोना भट्ट को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके जीवन संघर्ष और बेटियों को पढ़ाकर सफल बनाने की कहानी को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि श्रीमती सोना भट्ट ने पिछले 36 वर्षों…
रायगढ़।मार्च को पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाती है। यह दिन महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक है। यत्र नार्यस्तु पूज्यते रमंते तत्र देवता शास्त्रों में भी कहा गया है यह बड़ी बात नारियों के लिए अर्थात जहाँ नारी की पूजा होती है सम्मान होता है वहाँ देवता निवास करते हैं, आज की महिलाएं केवल घर की जिम्मेदारियां ही नहीं निभा रहीं, बल्कि हर क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान भी बना रही हैं।समाज में बदलाव की यह तस्वीर आज गांव-शहर हर जगह दिखाई दे रही है। महिलाएं शिक्षा, पत्रकारिता, प्रशासन, व्यापार और राजनीति जैसे क्षेत्रों…
रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 रायगढ़, 7 मार्च। शहर में खुद को पुलिसकर्मी बताकर बुजुर्ग महिला से सोने की माला झपटने वाले दो शातिर आरोपियों को चक्रधरनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की माला और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी समेत करीब 1 लाख 35 हजार रुपये की संपत्ति बरामद कर जब्त की है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सम्बलपुरी निवासी रेशमी निषाद ने थाना…
ग्रामीणों के आक्रोश का असर:थाना प्रभारी और दो कांस्टेबल निलंबित, प्रशासन ने बैठाई मजिस्ट्रियल जांच!!
रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 रायगढ़।खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसकोल में मृतक रमेश चौहान की मृत्यु के संबंध में ग्रामीणों द्वारा गुरुवार को एसडीएम कार्यालय खरसिया एवं नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन किया गया। प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 मार्च 2026 को ग्राम परसकोल के लगभग 150-200 ग्रामीण शाम करीब 4:30 बजे एसडीएम कार्यालय खरसिया पहुंचे और मृतक रमेश चौहान की मृत्यु को लेकर नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों का…
रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 रायगढ़।धरमजयगढ़ क्षेत्र इन दिनों अवैध कोयला खनन और तस्करी का गढ़ बनता जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि कोयला माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि खुलेआम चेन माउंटेन मशीन के जरिए जंगल क्षेत्र में अवैध उत्खनन किया जा रहा था। जब यह मामला पूरे नगर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना, तब जाकर स्थानीय प्रशासन और खनिज विभाग की टीम हरकत में आई और बोरो वनपरिक्षेत्र में पहुंचकर कार्रवाई की। और वहीं कार्रवाई के दौरान मौके से चेन माउंटेन मशीन जब्त की गई और अवैध कोयला…
रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 किसान के बेटे ने रचा इतिहास: रायगढ़।जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंगुरसिया (संबलपुरी) के निवासी अजय गुप्ता ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 2025 की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए 452वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि के साथ ही उनका चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए हुआ है। अजय की इस सफलता से पूरे रायगढ़ जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। अजय गुप्ता ने बताया कि वे एक छोटे से गांव से आते हैं और उनके पिता धनुर्जय गुप्ता…